
ट्रम्प ईरान जंग के सवाल पर भड़के: पत्रकार को लगाई फटकार, बोले- सच नहीं लिखते, शर्म आनी चाहिए
AMERICA LIVE:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। ईरान और संभावित युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रम्प पत्रकार पर भड़क गए और मीडिया की रिपोर्टिंग पर जमकर निशाना साधा।
ट्रम्प ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका की विदेश नीति मजबूत थी और ईरान कभी भी अमेरिका के खिलाफ खुलकर कदम उठाने की हिम्मत नहीं करता था। उन्होंने मौजूदा अमेरिकी प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कमजोर नीतियों की वजह से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा है।