diwali horizontal

सांसद अतुल राय प्रतिनिधि द्वारा जरूरतमंद लोगो में हुआ कम्बल वितरण

0 112

मऊ। ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। जिसको लेकर घोसी सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम शुक्रवार से ही गरीब, असहाय, निर्धन विकलांग लोगों, तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। ठंड की हल्की शुरुआत में ही गरीबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान रखते हुए हजारों लोगों को कंबल वितरण मऊ, घोसी, मोहम्दाबाद गोहना सहित पैतृक गांव में भी किया है और यह क्रम चलता रहेगा। इस दौरान विनीत राय, संजय एडवोकेट, जिलाध्यक्ष राजविजय, डब्बू नितेश सहित अन्य लोग थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.