diwali horizontal

उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोरोना केस नहीं, एक्टिव केस की संख्या 184

0 120

लखनऊ : कोरोना की रोकथाम को लेकर जांच और टीकाकरण का सिलसिला जारी है। जारी आंकड़ों के हिसाब से राज्य 10 जिलों में सिर्फ 14 नए कोविड संक्रमित मिले जबकि 19 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए। पिछले 24 घंटों में 02 लाख 17 हजार 869 सैंपल की जांच की गई। खास बात यह है कि अब राज्य के 34 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का कोई केस नहीं है। जबकि 65 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 184 है। रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

अब तक 07 करोड़ 47 लाख 13 हजार 276 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 468 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या अब 07 करोड़ 20 लाख से अधिक हो गई है। विगत दिवस 14 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। इस प्रकार प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन 08 करोड़ 62 लाख से अधिक हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.