diwali horizontal

गर्मियों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुआ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ाई गई निगरानी

0 103

गर्मियों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुआ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ाई गई निगरानी

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सख्त कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में नियमित और विशेष ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों तथा ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस के साथ समन्वय बनाकर असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि स्टेशनों और फुट ओवर ब्रिज पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस तथा आरपीएफ के सहयोग से क्यू मैनेजर और रस्सियों की सहायता ली जा रही है। वहीं यात्रियों को जागरूक करने के लिए पीए सिस्टम, लाउड हैलर और नेकबैंड जैसे साधनों से मानव तस्करी, जहरखुरानी, शराब सेवन और अन्य अपराधों से सतर्क किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों और ट्रेनों में महिला आरपीएफ कर्मियों के साथ-साथ ‘मेरी सहेली’ टीम द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है।पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री साथ न रखें क्योंकि यह भारतीय रेल अधिनियम 1989 की धारा 164 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। ट्रेन की छत या पावदान पर यात्रा न करें क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। ट्रैक को पार करते समय केवल निर्धारित क्रॉसिंग या फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान की सूचना तत्काल टीटीई, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास

Leave A Reply

Your email address will not be published.