
चंदौली। नवीन मंडी में स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर एक महिला कृषक नीलू सिंह ग्राम रौरारी की 53.20कु0 धान की तौल के साथ जनपद में खरीद प्रारम्भ हुई।केंद्र प्रभारी द्वारा कृषक का स्वागत किया गया।मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर भी एक किसान की 86.40कु0 धान की तौल हुई।इसके अतिरिक्त साधन सहकारी समिति कांटा पर एक किसान की तौल चल रही है।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का धान तैयार हो गया है, वे अपने नजदीक के क्रय केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं।यदि किसान भाइयों का धान अभी तैयार नही है तो टोकन लेकर निर्धारित तिथि को केंद्र पर आ सकते हैं।