diwali horizontal

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर चित्र प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 184

 

कन्नौज। जनपद कन्नौज मे यातायात को लेकर जगह-जगह पुलिस सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रही है। यातायात सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वही संस्था भारती संस्कृत सेवा सुरक्षा समिति ने आर यस पब्लिक इंटर कॉलेज तिर्वा मे सड़क सुरक्षा यातायात से संबंधित चित्र प्रतियोगिता कराई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामबाबू दोहरे ने बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं को समस्त यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव विद्यालय के शिक्षक वा वक्ता उदयन त्रिपाठी , शिव गोपाल दुबे , सौरभ दुबे, कुलदीप दुबे , समाजसेवी मो मुनव्वर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.