diwali horizontal

लखनऊ में पीडीए प्रशिक्षण शिविर, 2027 की चुनावी तैयारी को धार – विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त

0 35

लखनऊ। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती सुदर्शन ने बताया कि सपा अंबेडकर वाहिनी द्वारा शनिवार को दारुलशफा स्थित बी-ब्लॉक कॉमन हॉल में आयोजित पीडीए प्रशिक्षण शिविर जोश, उत्साह और राजनीतिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अम्बेडकरवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा बहुजन समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान और आरक्षण पर लगातार खतरा मंडरा रहा है तथा उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध चिंताजनक स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि यदि बहुजन समाज समय रहते संगठित नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों के अधिकार और भविष्य दोनों संकट में पड़ जाएंगे।


भारती ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों और संविधान की रक्षा के लिए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तथा युवाओं को पीडीए की विचारधारा से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप देना होगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक न्याय, समान अवसर, समता, सम्मान और पीडीए समाज के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का आंदोलन है ! कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत एवं संचालन अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येश कुमार गौतम ने किया !

इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत लखनऊ मंडल की विभिन्न विधानसभा वार प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत, राष्ट्रीय महासचिव सत्येन्द्र कुमार पानू, राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती “सुदर्शन” राष्ट्रीय सचिव ममता रावत (पार्षद), राष्ट्रीय सचिव सोनू भारती गिहार, राष्ट्रीय सचिव सन्नी रावत, आशा रावत (पार्षद), बिजेंद्र भारती, राम अवतार धीमान राष्ट्रीय सचिव, राजकिशोर बारी अयोध्या प्रसाद रावत उत्कर्ष पटेल, पंचनू वाल्मीकि, शिवकुमार, बाबू भारती आदि

Leave A Reply

Your email address will not be published.