
जानकीपुरम में कूड़े के ढेर से होकर गुजरने को मजबूर लोग
LUCKNOW LIVE: लखनऊ के जानकीपुरम तृतीय वार्ड में लोगों को गंदगी, जलभराव और अधूरे विकास कार्यों की मार झेलनी पड़ रही है। मुख्य सड़क पर लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस के पास खुले में कूड़ा फेंके जाने से कूड़े का ढेर लग गया है।
इससे रास्ता संकरा हो गया है और दुर्गंध के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। एलडीए ने एक तालाब के सौंदर्यीकरण में 3 करोड़ रुपए खर्च किए। तालाब में पानी की जगह लंबी घासें उगी हैं। पानी की टंकी जर्जर होकर टपक रही है। नालों की सफाई, पार्कों की देखरेख और सड़क पर अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं से स्थानीय लोग परेशान हैं।