diwali horizontal

लखनऊ में प्रेस फोटोग्राफर नितिन भार्गव कांग्रेस में शामिल, ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने दिलाई सदस्यता

0 100

लखनऊ में प्रेस फोटोग्राफर नितिन भार्गव कांग्रेस में शामिल, ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर लखनऊ के प्रेस फोटोग्राफर नितिन भार्गव अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में उन्होंने विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन सुभाष मिश्र भी उपस्थित रहे। ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने नितिन भार्गव को कांग्रेस का तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड सौंपकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने नितिन भार्गव को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कांग्रेस पार्टी में युवाओं और समाज के हर वर्ग का स्वागत है, जो समानता, न्याय और एकता के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.