diwali horizontal

गाजियाबाद में कादिर का ‘एनकाउंटर’ मुस्लिम चश्मदीद का बड़ा खुलासा।

0 1,266

गाजियाबाद में कादिर का ‘एनकाउंटर’ मुस्लिम चश्मदीद का बड़ा खुलासा।

Uttar Pradesh Crime Live:कादिर को पकड़ने के लिए रविवार को नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी थी. इस दौरान कादिर के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करते हुए उसे छुड़ा लिया था. इन बदमाशों की फायरिंग में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लगी थी, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव का रहने वाला बदमाश कादिर पुत्र खुर्शीद महज 23 साल का है. इसी उम्र में इसके खिलाफ गाजियाबाद और नोएडा समेत कई अन्य जिलों में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें गैंगस्टर एक्ट के अलावा लूटपाट, मारपीट, हत्या का प्रयास और गोतस्करी के मामले शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इस बदमाश को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस बीच पुलिस बदमाश से पूछताछ भी कर रही है. अब पुलिस इसके साथियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. उधर, मसूरी पुलिस ने आरोपी के गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. एसएचओ मसूरी के मुताबिक आरोपी के सभी साथी अभी फरार हैं. उनकी तलाश कराई जा रही गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक कादिर के खिलाफ नोएडा के फेज तीन थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं. गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक नोएडा पुलिस की सूचना पर उसी समय हरकत में आई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कादिर की घेराबंदी की. इस दौरान कादिर ने पुलिस से बचने के लिए एक बार फिर पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया, लेकिन इस बार पुलिस पहले से अलर्ट थी. ऐसे में आमने सामने की फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया. डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक इस बदमाश को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.