diwali horizontal

राहुल गांधी ने कहा,किसान हैं भारत की ताकत।

0 136

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि किसान भारत की ताकत हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है अगर हम उनकी बात सुनें और उनके नजरिये को समझें। राहुल गांधी ने ट्विटर पर 59 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया है। राहुल गांधी आठ जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव का अचानक दौरा किया था। यहां उन्होंने खेतों में हल चलाया था और बाद में किसानों के साथ रोटी भी खाई थी। गांधी ने सोनीपत के किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी हालिया बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया है। ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा कि धान की रोपाई, मंजी पर रोटी – किसान हैं भारत की ताकत।

Leave A Reply

Your email address will not be published.