diwali horizontal

राजा रघुवंशी केस: सामने आई चौंकाने वाली वजह

0 123

इंदौर : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप के दौरान शिलांग में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा कराई गई हत्या के मामले की सारी परतें खुल चुकी हैं. हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और 3 सुपारी किलर को गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस लेकर शिलांग पहुंच चुकी है. वहां पर आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ठोस सबूतों को जुटाएगी. इधर, राजा की डेडबॉडी मिलने के बाद जब तक सोनम रघुवंशी गायब रही, तब तक शिलांग पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जाते रहे. सीबीआई जांच की मांग लगातार की गई.

अब राजा रघुवंशी के परिजनों ने इस बात पर खेद प्रकट कर माफी मांगी है कि इस कांड की असली सूत्रधार तो सोनम रघुवंशी निकली, नाहक ही मेघालय जैसे राज्य को बदनाम करने की कोशिश की गई. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “हम मेघालय के सीएम और राज्य की पूरी जनता से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते हैं. इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी होगी. सोनम की मां से भी पूछताछ होनी चाहिए. वह बहुत सी बातें जानती है, जो वह छिपा रही हैं. उसकी मां शुरू से ही झूठ बोल रही है. मामले के अन्य पहलुओं को उजागर करने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए.

राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा, “मैं मेघालय सरकार से माफी मांगना चाहता हूं. सोनम रघुवंशी की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई है. मेघालय पुलिस ने इस मामले को 17 दिनों में सुलझा लिया. मैं मेघालय सरकार को हमारे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मेघालय सरकार अपने पर्यटकों की परवाह करती है. मामले के सभी आरोपियों से पूछताछ की जानी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. सोनम रघुवंशी ने 7 परिवारों को बर्बाद कर दिया है. उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. परिवार के सभी सदस्यों से भी उचित तरीके से पूछताछ होनी चाहिए.”

राजा रघुवंशी के माता-पिता क्या बोले

राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा ” उन्हें (सोनम के परिवार को) मेघालय पुलिस से माफ़ी मांगनी चाहिए. उन्होंने मेघालय पुलिस का अपमान किया है. मुझे मेघालय पुलिस पर भरोसा है. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. मैं मेघालय पुलिस से भी माफ़ी मांगता हूं कि उन्हें जो अपमान सहना पड़ा है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं. मेघालय पुलिस ने मेरे बेटे को ढूंढ निकाला, हालांकि वह मर चुका था. पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए. वहीं, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मेरे बेटे ने क्या किया है? उसकी क्या गलती थी? उसे क्यों मारा गया?…”

इधर, इंदौर पुलिस के एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया का कहना है, “इंदौर पुलिस की मदद शिलांग पुलिस ने मांगी थी. शिलांग पुलिस की टीम 7 जून से यहीं है. अब वे शिलांग पहुंच चुके हैं. इंदौर से जुड़े 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच को किसी भी तरह का इनपुट नहीं दिया. उन 4 नामों के अलावा इस मामले में कोई नाम सामने नहीं आया है. अगर शिलांग पुलिस आगे कोई मदद मांगती है तो इंदौर पुलिस जांच में मदद करेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्साहवर्धक आकलन: भारत ने विश्व मंच पर अपनी नई पहचान बनाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र से साइकिल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , चोरी का खुलासा कर बरामदगी की गई

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.