
राजनाथ सिंह ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
RAJNATH SINGH NEWS:केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मिलने उनके घर पहुंचे।

उन्होंने अपर्णा के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनकी छोटी बेटी पद्मजा को प्यार-दुलार किया। इस दौरान अपर्णा और उनका परिवार भावुक नजर आया।

राजनाथ सिंह के साथ 5 गाड़ियों का काफिला था। वह अगले 3 दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार सुबह 11:30 बजे रक्षामंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल ने रिसीव किया। रक्षामंत्री यहां से कृष्णानगर पहुंचे। वहां व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात की।
पापा को गले लगाने वाली फोटो का टैटू बनवाया था
बीते दिनों प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा ने पापा की याद में खास टैटू बनवाया था। पद्मजा ने अपने हाथ में पापा प्रतीक को गले लगाए हुए तस्वीर गुदवाई थी।

तस्वीर में प्रतीक बेटी पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं। टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया था। प्रतीक का निधन 13 मई को लखनऊ में हुआ था।
राजनाथ 30 मिनट तक अपने आवास पर रुके
दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचे।
राजनाथ इसके बाद कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर गए। यहां करीब 30 मिनट तक वह आवास में ही रहे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। राजनाथ सिंह ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।