diwali horizontal

बिना सुरक्षा किट नाले की सफाई के लिए उतरे कर्मचारी की मौत

0 27

बिना सुरक्षा किट नाले की सफाई के लिए उतरे कर्मचारी की मौत

LUCKNOW LIVE: लखनऊ में आज नाले की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह 3 साथियों के साथ चिनहट तिराहा फल मंडी के पास नाले की सफाई के लिए मैनहोल में उतारा। नाले में बने गैस की वजह से वह बेहोश हो गया। साथियों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला और डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे चंदन अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आज दोपहर में सूचना मिली कि चिनहट तिराहा फल मंडी के पास नाला सफाई कर रहे कर्मचारियों में से एक अंदर फंस गया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि ललित, लाला राम, आकाश कुमार और राजन ठेकेदार आकाश के कहने पर नाले की सफाई कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि सफाई के दौरान लालाराम नाले के अंदर फंस गए है। उन्हें हम लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने का आरोप लालाराम के साथ काम कर रहे ललित ने बताया कि हम लोग नाले के चैंबर की सफाई करने आए थे। लालाराम जैसे ही चैंबर में उतरे, गैस बनने से वह नाले में गिर गए। उनके कंधे पर रस्सी बांधकर उनको नाले से निकाला गया।

वह पूरी तरह से अचेत हो गए थे। हम लोग भी चक्कर खाकर अचेत सा हो गए थे। मौके पर कोई सुरक्षा बेल्ट या रस्सी नहीं बांधी थी। सुरक्षा उपकरण के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है।

मेयर और नगर आयुक्त पहुंचे घटना की जानकारी होने पर मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। लालाराम के साथ काम करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।

पता चला कि मसाला दरबार से चिनहट तिराहे तक नाले की सफाई चल रही थी। शोभा इंटरप्राइजेज कंपनी को साढ़े पांच लाख रुपए में टेंडर मिला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.