diwali horizontal

राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह कोरोना पॉजिटिव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन

0 209


लखनऊ :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की कोरोना जाँच पॉजिटिव आई है के लिए हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर मध्य विधानसभा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन करके नीरज के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ मांगी। बता दें कि कोरोना महामारी का संकट अभी भी टला नहीं है, बड़ी संख्या में लोग रोज इसकी चपेट में आ रहे हैं। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि “कोरोना के प्राथमिक लक्षण दिखने पर जांच कराने के पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये सभी लोगों से भी आग्रह है कि वो अपनी जांच करा लें, डॉक्टर्स की सलाह पर में अगले कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहूँगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.