लखनऊ : उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के कोटे से राज्यसभा सांसद अमर सिंह का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। हालांकि शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है और साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अमर सिंह के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराने के लिए 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके मुताबिक इस सीट के लिए उपचुनाव 11 सितंबर को कराया जाएगा। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक इस सीट पर आगामी 11 सितंबर को उपचुनाव कराया जाएगा।
इस सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख 1 सितंबर तय की गई है, इसके बाद उम्मीदवार 4 सितंबर तक अपना नाम वापस भी ले सकते हैं। आपको बता दें कि अमर सिंह का बीती 1 अगस्त को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जबकि राज्यसभा सांसद के रूप में अभी उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2022 तक है।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.