
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिये चुना गया!!
इंडिया Live: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिये चुना गया मौजूदा वक्त में किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री नहीं है, भाजपा विधायक दल के इस फैसले से भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री (मौजूदा वक्त में) बनने का रास्ता साफ हो गया है
विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।