diwali horizontal

पीएनबी के अंचल कार्यालय में बनाया गया गणतंत्र दिवस

0 181

लखनऊ : पंजाब नेशनल बैंक के लखनऊ स्थित अंचल कार्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महाप्रबंधक संजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इसके पश्चात उन्होने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज सम्पूर्न देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होने देश को आजाद कराने में शहीद हुये अमर बलिदानियों को याद करते हुये कहा कि यदि पूरे देश ने एकजुटता दिखाते हुये अग्रेजी हुकूमत का विरोध न किया होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती । उन्होने स्वतंत्रता आंदोलन के गढ़ रहे उत्तरे प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सराहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया । उन्होंने यह भी कहा की हर नागरिक की जिम्मेवारी बनती है कि वो भारतीय संविधान की मर्यादा को कायम रखने की हर संभव कोशिश करें। उन्होने कहा कि देश इस दौर में जिस संकट से गुजर रहा है उस कोविद महामारी में भी बैंक कर्मियों जिस साहस के साथ समाज को बैंकिंग सेवा उपलब्ध करा रहे हैं वह भी एक तरह से देश सेवा एवं देशप्रेम का उदाहरण है। बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में ही डोर स्टेप बैंकिंग की सेवायें प्रदान की जा रही हैं । अंत मे उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास मे पंजाब नेशनल बैंक सदैव तत्पर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.