diwali horizontal

बसन्त पंचमी के पूर्व दिवस पर  माँ गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने  लिया संकल्प

0 157

 ऊँचाहार/रायबरेली  : क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर सोमवार को बसन्त पंचमी के पूर्व दिवस पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गंगा नदी को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने हेतु विगत वर्षों से चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज विचार गोष्ठी की गई उसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया

उक्त अवसर पर विचार ब्यक्त करते हुए संस्था के  प्रबंधक पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने कहा हम सब की जिम्मेदारी है कि मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाएं किसी भी प्रकार का कूड़ा कचड़ा, पालीथीन , झिल्ली  गंगा जी में कदापि न फेके तथा जल बचाए, स्वच्छता  अपनाए । और कल बसन्त पंचमी है, सभी लोग मां सरस्वती का पूजन करे, उपस्थित लोगों ने पतित पावनी मां गंगा को निर्मल बनाने की शपथ ली  ।

इस अवसर पर दुर्योधन प्रसाद ,कंचन मिश्रा ,शंकर लाल, राजेश कुमार, विवेक, राजीव कुमार, राकेश मौर्या,राम मनोहर हेला, अर्पित कुमार, सूरज, शिवा, गुडडू, सोमू, अशोक कुमार मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.