diwali horizontal

रिटायर्ड अफसर भावेश कुमार सिंह होंगे मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दी मंजूरी

0 204
लखनऊ :  सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी भावेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनकी नियुक्ति को गुरुवार को मंजूरी प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से खाली पड़े मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी पर अब रिटायर्ड आइपीएस अफसर भावेश कुमार सिंह बैठेंगे। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी भवेश कुमार सिंह प्रदेश के चौथे राज्य मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर चयन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई तीन सदस्यीय समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति जता दी है। समिति की सिफारिश से संबंधित फाइल प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के लिए राजभवन भेजी गई थी। राज्यपाल ने आज इसकी मंजूरी दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.