diwali horizontal

आम आदमी पार्टी से संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत होंगे राज्यसभा उम्मीदवार

0 107

आम आदमी पार्टी ने पदमश्री संत बलबीर सिंंह सीचेवाल और पदम विक्रमजीत सिंह साहनीपंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं। यह घोषणा पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से की गई है।दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है।

जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल नदियों को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं। बाबा सीचेवाल और ईको बाबा के नाम से है मशहूर संत सीचेवाल को सुल्तानपुर लोधी में 160 किलोमीटर लंबी काली बेन नदी की सफाई कर उसे नया स्‍वरूप देने के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंंने अकेले 2007 में काली बेन नदी की सफाई शुरू की थी। जालंधर के किसान परिवार में जन्मे बाबा सीचेवाल कई सालों से नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने की मुहिम चला रहे हैं। उनको 2017 में पद्मश्री के सम्‍मान से नवाजा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.