diwali horizontal

एसडीएम स्वाति शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

0 233

हरदोई : स्थानीय कस्बे में उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के क्रम में उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

कस्बे के विजय शंकर इंटर कॉलेज व ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज पहुंचकर केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में आयोजित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।एसडीएम ने बताया परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं संपन्न कराई जाईं जिसके लिए उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.