diwali horizontal

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान देखें कब होगा नामांकन और चुनाव ?

0 246

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का माहौल अभी शांत नहीं हुआ है। पहले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव संपन्न हुए। इसके बाद अभी 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पूर्ण हुए। अब इसी कड़ी में प्रदेश में होने वाले ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की गई है।

बता दें कि, प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने के लिए 8 जुलाई को प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। जबकि 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। 10 जुलाई को रात में ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.