diwali horizontal

स्व. कल्याण सिंह जी की प्रतिमा को नमन कर महापौर ने उनके राजनीतिक सफर एवं उनके सिद्धांतो पर प्रकाश डाला

0 131
लखनऊ:  महापौर सुषमा खर्कवाल के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महापौर ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह जी को याद करते हुए उन्हें नमन किया।उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी के माता-पिता ने जो नाम दिया था उन्होंने उस नाम को सार्थक किया। वो जीवन भर जन कल्याण के लिए जिए। उन्होंने जन कल्याण को अपना जीवन मंत्र बनाया। बीजेपी, जन संघ पूरे परिवार को एक विचार के लिए देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वह देश के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे। जीवन के अधिकतम समय वे जन कल्याण के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहे। उन्हें जब भी जो भी दायित्व मिला, हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने।
इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पार्षदगण सहित भाजपा के कई वरिष्ठजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारीगण भी उक्त आयोजन में शामिल रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.