diwali horizontal

6 दिसंबर को मनाएंगे शौर्य संकल्प दिवस

0 185

बस्ती। बुधवार को अमहट स्थित शिव मन्दिर पर तमाम हिन्दू संगठनों के लोगों ने एकत्रित होकर धर्म एवं सामाजिक वैमनस्यता पर बैठक कर चर्चा की । आगामी 6 दिसम्बर को शौर्य संकल्प दिवस के रुप में मनाते हुए श्री धाम अयोध्या में सरयू तट पर आचमन कर सनातन धर्म, सामाजिक उन्नति एवं चार लाख मन्दिरों को सरकारी नियन्त्रण से मुक्त कराये जाने के लिए संकल्प लेने का कार्यक्रम तय किया गया।
बैठक में शौर्य संकल्प दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने निर्णय किया कि सभी लोग बस्ती से एकत्रित होकर श्रीधाम अयोध्या के लिए प्रातः 8 बजे प्रस्थान करेंगे। बैठक में मनमोहन त्रिपाठी, शिवेष शुक्ला, संजय प्रधान, प्रदीप , अष्टभुजा पाण्डेय, आषीष मिश्रा, शक्ति जी महाराज, राजेश मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, अजीत शुक्ला, राघवेन्द्र पाण्डेय, राहुल पाठक, राकेश सिंह, शिव दिनेश शर्मा, रवि मिश्रा, दिलीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजेश चौधरी, गिरिजेश कन्नौजिया, संतोष शुक्ला, नागेन्द्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, रोहित गुप्ता, विजय गुप्ता, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.