
शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए सीएम होंगे,शपथ कल
KOLKATA DESK NEWS: भाजपा विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू
कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें विधानसभा नेता और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे के चयन पर चर्चा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी है। इस दौरान नेतृत्व को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि विधानसभा में पार्टी की आगे की रणनीति तय की जा सके।
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है. कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है.
भाजपा विधायकों से मिले शुभेंदु अधिकारी
री ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में आगामी रणनीति, विधानसभा में पार्टी की भूमिका और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।