diwali horizontal

सुपर स्टार विजय का तमिलनाडु CM बनना तय

0 86

सुपर स्टार विजय का तमिलनाडु CM बनना तय

 

CHENNAI DESK NEWS: तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। सूत्रों ने दावा किया है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस के बाद 3 छोटी पार्टियां, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), CPI और CPI(M) भी समर्थन देने को राजी हैं।

इस बीच TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे। लेकिन दोनों बार उन्होंने विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं।

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में बहुमत के लिए 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही TVK को समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के 2-2 विधायकों से TVK के पास बहुमत हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.