
बीजपुर के नेमना विद्यालय में सांकेतिक भाषा समर कैंप
BIJIPUR SCHOOL NEWS:बच्चों ने सीखी बांग्ला, बेसिक शिक्षा विभाग ने सराहना की:

समर कैंप के तीसरे दिन नोडल शिक्षिका कुसुम सिंह ने बच्चों को बांग्ला भाषा की लिपि और अक्षरों का ज्ञान कराया
सोनभद्र के मयूरपुर ब्लॉक स्थित नेमना कम्पोजिट विद्यालय में भारतीय सांकेतिक भाषा विषयक समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय भाषाओं के संवर्धन के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कराया जा रहा है।
समर कैंप के तीसरे दिन नोडल शिक्षिका कुसुम सिंह ने बच्चों को बांग्ला भाषा की लिपि और अक्षरों का ज्ञान कराया। वहीं शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और भारत भाषाई विविधताओं से समृद्ध देश है।

संकेतों के जरिए बच्चों ने किया प्रदर्शन:
विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर और सुशील कुमार गुप्ता का विभिन्न भारतीय भाषाओं और शैलियों में अभिवादन किया। बच्चों ने यह भी प्रदर्शित किया कि अक्षरों को सांकेतिक भाषा में कैसे व्यक्त किया जाता है। इस दौरान बच्चों ने कैंप से मिले अनुभव भी साझा किए।
अतिथियों ने की पहल की सराहना:
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित्रा देवी ने किया। कैंप के संचालन में शिक्षक ज्वाला प्रसाद, उर्मिला विश्वकर्मा, सुदेश्वरी देवी और मासुमा की प्रमुख भूमिका रही।