diwali horizontal

सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से दबोचा

0 99

सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से दबोचा

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश पुलिस को अवैध कफ सिरप तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस ने रविवार को इस रैकेट के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। वह विदेश भागने की कोशिश में था। भोला प्रसाद जायसवाल ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है और चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर सहित कई जिलों में वांछित चल रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में बनी सोनभद्र पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने वाराणसी निवासी भोला प्रसाद जायसवाल को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाने के लिए कोलकाता की अदालत में प्रतिवेदन दाखिल किया है।

सोनभद्र पुलिस के अनुसार, एसआईटी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल कफ सिरप की अवैध आपूर्ति नेटवर्क को नियंत्रित कर रहा था। वह मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से नकली बिलिंग कर बड़ी मात्रा में कफ सिरप की सप्लाई उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करवाता था।

जांच में भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ। ज्यादातर फर्में केवल कागजों पर मौजूद थीं और वास्तविक रूप से अस्तित्वहीन पाई गईं। 18 अक्टूबर को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान 1,19,675 कफ सिरप की शीशियां बरामद की गई थीं। इसके अलावा गाजियाबाद में की गई संयुक्त कार्रवाई में चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सिरप और 20 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.