diwali horizontal

एसपी यमुना प्रसाद ने एक बार फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस

0 166

 

हटाये गये विवादो से घिरे प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा

बाराबंकी : एसपी यमुना प्रसाद ने फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए विवादों में रहे प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा रहे अशोक कुमार यादव को हटाकर प्रभारी आईजीआरएस बनाते हुए नई तैनाती दी है वहीं प्रभारी कुर्सी रहे शशिकांत यादव को चुनाव प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है इसके साथ चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे निरीक्षक धर्मवीर सिंह को कुर्सी का प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा है।इसके साथ आधा दर्जन उपनिरीक्षको की भी तैनाती में फेरबदल किया है

जिसमे टिकैतनगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे दुर्गा प्रसाद शुक्ल को थानाध्यक्ष लोनीकटरा बनाकर नवीन तैनाती दी है वहीं कोतवाली नगर की जेल चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक जमानत अब्बास को सफदरगंज थाने में भेजा गया है इसी तरह से रामनगर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक संजीव कुमार को इसी पद पर घुँघटेर थाने में तैनात किया गया है वहीं देवा थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक जैद अहमद को फतेहपुर थाने में तैनात किया है।इसी के साथ पुलिस लाइन से दो उपनिरीक्षकों को भी एसपी ने नई तैनाती दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.