diwali horizontal

खोले के हनुमानजी के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ हुआ

0 136
इटावा। बालरूप  खोले के हनुमानजी के अठारहवें स्थापना दिवस पर  शनिवार को रामलीला रोड स्थित अन्नपूर्णा मिल पेच कॉलोनी निवासी श्री राम प्रकाश पांडेय के आवास पर संगीतमय सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया। पांडे ने बताया कि जयपुर के प्रसिद्ध  खोले के हनुमानजी की अठारह वर्ष पूर्व हमारे यहां स्थापना हुई थी, तबसे प्रतिवर्ष सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन होता आ रहा है और प्रतिदिन शहर के अनेक भक्त श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन व पूजन केलिए मंदिर में आते हैं तथा हनुमानजी महाराज की कृपा का अनुभव करते हैं। चमन पांडे ने प्रसाद वितरण किया।संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का गायन वादन चितभवन के आकाश मिश्रा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा किया गया जिनकी मधुरिम स्वर लहरियों पर भक्त श्रोता झूम उठे।इस अवसर पर राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक, मंत्री विष्णु नारायण शोरावाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित,राजेश वाजपेई, राजेश मिश्रा जयपुर,ऋषिनंदन मिश्रा,  राम मनोहर दीक्षित,राम कुमार दुबे, सुभाष गोयल, राज बहादुर मिश्रा,आनंद द्विवेदी,संजय मिश्रा,आनंद वाजपेई,सुरेश चंद्र दुबे मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.