diwali horizontal

विद्यालयों के समय परिवर्तन की शिक्षक संघ ने की मांग

0 113

बहराइच: जनपद में लू के प्रकोप को देखते हुए शिक्षकों और बच्चो कोई समस्या न होने पाए इस संबंध में जनहित को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी को दिए गए मांग पत्र में जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों का समय प्रातः 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित करवाए जाने की मांग की गई है

बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित विद्यालयों  का समय परिवर्तित करके बच्चों को राहत दिए जाने की मांग की है ।जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बताया कि प्रांतीय संयुक्त मंत्री सिराजुद्दीन न्यूटन जिला मंत्री शत्रुघ्न वर्मा मंडल ऑडिटर भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के सुझाव पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया गया है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.