diwali horizontal

पेडिंग शिकायतो को समाप्त करने के लिए टीम गठित

0 219

सफीपुर : स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 19 फरियादी फरियाद लेकर पहुंचे ।राजस्व विभाग से संबंधित 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों के निपटारे के लिए उपजिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग की टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

स्थानीय सभागार में उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग 7, पुलिस की 3, समाज कल्याण 1, विकास विभाग 3, विद्युत विभाग 2 व अन्य 3 शिकायतो सहित कुल 19 प्रार्थना पत्र आए। फरियादियों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित विभाग की टीम गठित कर मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए।वहीं राजस्व विभाग की 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । इस दौरान प्रमुख रुप से तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर, खण्ड विकास अधिकारी रूक्मणी वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सफीपुर हरिकेशराय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित  रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.