
ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज में आग तापते वक्त एक दस वर्षीय बच्ची झुलस गई जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी रामप्रकाश की पुत्री रूपा 10 जो शनिवार की शाम दरवाजे पर आग ताप रही थी तभी अचानक आग की चपेट में आकर झुलस गयी ,परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ आर बी यादव ने बताया कि झुलसी अवस्था में एक बच्ची सीएचसी आयी थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।