
रायबरेली: रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में बुधवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों मे रेलवे ट्रैक पर शव मिला है घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतका की पहचान खुशबू, निवासी सोनिया नगर, शहर कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।