diwali horizontal

डीएम के तेवर का दिखा असर SDM ने हटवाया अवैध कब्जा

0 249

बहराइच : बीती शनिवार को कोतवाली नानपारा के समाधान दिवस में पत्रकारों द्वारा नायब सहित तहसीलदार आवास पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद आज एसडीएम रामआसरे वर्मा पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखाई दिए।नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा, सदर लेखपाल ब्रज बहादुर जायसवाल,राजा बाजार चौकी इंचार्ज शशि कुमार राणा ने मय फोर्स व महिला पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जेदारों को हटाते हुए सख्त चेतावनी दी।फिलहाल दोनों जगहों से कब्जे हटा दिया गया है।

बताते चलें कि इन राजस्व जमीनों पर काफी दिनों से लोग अवैध कब्जे कर रखे थे। तहसीलदार आवास जहां तीस साल पहले नानपारा के तहसीलदार रहा करते थे काफी दिनों से इसके रकबे को अवैध कब्बजेदरों ने संकुचित कर दिया।कई बार टीमों ने कब्जे हटवाए भी लेकिन तू डाल डाल मैं पात पात का खेल अनवरत चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.