diwali horizontal

पीएम कौशल विकास योजना के प्रमाण पत्र पाकर शिक्षणार्थियों के खिल उठे चेहरे।

0 264

उन्नाव : सीएससी सेंटर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनन्तर्गत आरपीएल योजना के प्रमाण पत्र वैशाली सोनकर, पूजा, सत्य प्रकाश शुक्ल, दिलीप कुमार, जानवी शुक्ल, कोमल शुक्ल, विवेक कुमार, अंकिता, प्रज्ञा अवस्थी,शिव रंजन सहित 48 शिक्षणार्थियों को गुरुकृपा कम्प्यूटर साइंस संस्थान पुरवा में वितरित किए गए, प्रमाण पत्र पाते ही सभी के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मैनेजर संतोष कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रमाण पत्र पाते ही उनके चेहरे खिल उठे। सीएससी सेंटर प्रभारी कामिनी शुक्ल ने बताया कि सरकार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ उनके खातों में डीबीटीएल के माध्यम से पांच सौ रुपए भी भेजे जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सेंटर प्रभारी के साथ साथ सबा परवीन, वरुण बाजपेई और प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.