diwali horizontal

पहला टीका अस्पताल के निदेशक डॉ शुभश्री मिश्रा को लगाने के बाद हुआ शुरू

0 214

सरोजनीनगर :  सरोजनीनगर के अमौसी स्थित टी एस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल में शुक्रवार को कोबिड़ 19 का शासन प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियो की मौजूदगी में हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शुभ श्री मिश्रा को टीकाकरण के बाद शुरू किया गया । तत्पश्चात कॉलेज के प्रधानाचार्य , डीन प्रोफेसर ब्रिगेडियर आर के श्रीवास्तव,चिकित्सा अधीक्षक डॉ बलजीत सिंह अरोरा ,अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश श्रीवास्तव ,चिकित्सा अधीक्षक कोवि़ड 19 डॉ एस पी राय ,ने कोबिड 19 वैक्सीन लगवाकर अस्पताल के सभी कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया ।

 

वैक्सीन लगवाने वालो में डॉ मनीष दुबे ,डॉ गौरव ,डॉ विनिश सिंह ,परेश पांडे ,श्वेता अग्रवाल ,डॉ अंशुमान ,अजय श्रीवास्तव ,अंजू ब्यास ,डॉ स्मृति शुक्ला ,प्रीति तिवारी ,योगेश सिंह ,सहित कई अधिकारी व कर्मचारी टीकाकरण में शामिल थे । जिन्होंने टीकाकरण की पहली खुराक लगवाई  थी । उन सभी को  आगामी 19 फरवरी को दूसरी खुराक के लिए कोवीड़ 19 टीकाकरण के लिए कार्ड जारी किया गया है। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक को विड 19 डॉ एस पी   राय व डॉ मेजर सुधांशु तिवारी नोडल अधिकारी ने टीकाकरण लगवाने के साथ साथ मास्क लगाने व दी गज दूरी बनाए रखने की सभी से अपील की गई । इस टीकाकरण से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी और सभी लोग स्वस्थ व सुरक्षित है । जिन्हे बीते दिन टीका लगा था । जिन्हे कोई रिएक्शन नहीं हुआ ।टीकाकरण में शुक्रवार को पूरे दिन में एक सौ दस टीके लगाए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.