New Ad

इस सीजन का सबसे गर्म दिन, बीकानेर 47.4 डिग्री व चूरू 50 डिग्री

0 196

लखनऊ : गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। संभाग के चूरू जिले में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस माह का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। तीसरे नंबर पर श्रीगंगानगर जहां 47 डिग्री तापमान रहा पूरा बीकानेर संभाग आग में झुलस रहा है।

जैसलमेर जैसा रेतीला इलाका वहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस जो बीकानेर से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में लू की लपटें आग जैसी महसूस हुई यूं मानों जैसे आग के गोले शरीर को झुलसा रहे हो। सुबह 11 बजे की हवा ही इस बात को संदेश दे चुकी थी कि दोपहर जलाने वाली होगी। हालांकि बीकानेर में अब तक का रिकॉर्ड तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस है लेकिन जिस गति से तापमान बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

प्रदेश भर में आसमान से बरस रहे शोले

राजस्थान में गत करीब एक सप्ताह से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर रखा है। इसके चलते चूरू समेत कई जिलों में दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक अभी गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। बुधवार और गुरुवार को भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी। उसके बाद 29 और 30 मई को पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.