diwali horizontal

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित

0 110

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित करने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। अस्पताल की लापरवाही के कारण एक बेटी की जान चली गई।स्थानीय स्तर की टीम की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश के अस्पतालों को रेगुलराइज कर रहे हैं। लापरवाही के कारण मरीजों की जान लेने वाले अस्पतालों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.