diwali horizontal

कलर्स के ‘बरेली के बच्चन’ की स्टारकास्ट लखनऊ पहुँची, मनाया ‘शादी के रिसेप्शन’ का जश्न

0 33

लखनऊ कलर्स चैनल का लोकप्रिय शो ‘बरेली के बच्चन’ इन दिनों अपनी मज़ेदार कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और देसी अंदाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। उत्तर प्रदेश की संस्कृति और जीवनशैली से प्रेरित इस शो की स्टारकास्ट—प्रविष्ट मिश्रा, रमनीक कटारिया, अंश मनुजा और सचिन जीत सिंहहाल ही में नवाबों के शहर लखनऊ पहुँची। यहाँ टीम ने शो को मिल रहे ज़बरदस्त प्यार का जश्न मनाया, जो उनके लिए एक भावनात्मक होमकमिंग जैसा रहा।

शो में आने वाला है नया मोड़

‘बरेली के बच्चन’ की कहानी एक ऐसे अनोखे ऑल-मेल (पुरुष प्रधान) हाउसहोल्ड पर आधारित है, जहाँ कृष्णा (प्रविष्ट) अचानक संगम (रमनीक) को एक अस्थायी इंतज़ाम के तहत परिवार की बहू बनाकर ले आता है। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है जब संगम के ससुर दोनों के लिए एक भव्य रिसेप्शन रखने की ज़िद करते हैं। चूंकि यह शादी सिर्फ एक दिखावा है, इसलिए कृष्णा और संगम के सामने अब यह बड़ी चुनौती है कि क्या वे समाज के सामने इस नकली रिश्ते को निभा पाएंगे।

स्टारकास्ट ने साझा किए अपने अनुभव

प्रविष्ट मिश्रा कृष्णा अपने होम स्टेट के शहर लखनऊ में शो की आत्मा को सेलिब्रेट करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। लंबे समय तक मेरा किरदार कृष्णा अपनी अचानक हुई शादी से परेशान रहा, लेकिन अब वह थोड़ा आशावादी है। हमारा यह नया ट्रैक दिखाता है कि बच्चन परिवार ‘लोग क्या कहेंगे’ के डर को कैसे संभालता है रमनीक कटारिया (संगम): संगम बहू बनकर बच्चन परिवार में सिर्फ एक रात रुकने के इरादे से आती है, लेकिन वहाँ का हर पल उसके लिए नया अनुभव लेकर आता है। लखनऊ की गर्माहट और संस्कृति वही एहसास दिलाती है, जिस पर हमारे शो की कहानी टिकी है अंश मनुजा सतलुज मैं खुद कानपुर से हूँ, इसलिए शो को अपने राज्य उत्तर प्रदेश में लाना मेरे लिए भावुक पल है। मेरा किरदार सतलुज परिवार का ‘एंग्री यंग मैन’ है, जो सच को सीधे सामने रखता है। कृष्णा और सतलुज के बीच की खींचतान दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।”

सचिन जीत सिंह (माही): “लखनऊ का लड़का होने के नाते अपने ही शहर में इस शो के साथ लौटना मेरे लिए ‘सर्कल पूरा होने’ जैसा है। मेरा किरदार माही एक सोशल मीडिया लविंग जेन-ज़ी युवा है। अपने शहर से मिले इस प्यार को मैं कभी नहीं भूलूँगा। प्रसारण का समय: देखिए ‘बरेली के बच्चन’, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.