diwali horizontal

पशुधन प्रसार अधिकारियों की समस्याओं को लेकर रक्षामंत्री से मिले संघ अध्यक्ष

0 109

पशुधन प्रसार अधिकारियों की समस्याओं को लेकर रक्षामंत्री से मिले संघ अध्यक्ष

लखनऊ: पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव ने मंगलवार को भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर विभागीय संवर्ग की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने एक मांगपत्र सौंपते हुए वेतन विसंगति, संवर्ग के पुनर्गठन, शैक्षिक योग्यता के मानदंड तय करने और पशुपालन विभाग में महानिदेशक का पद सृजित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
मांगपत्र में बीएससी डिग्री तथा दो वर्षीय पशु चिकित्सा क्षेत्रीय डिप्लोमा को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मानने की बात कही गई है। इसके अलावा, संगठन ने पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग के ढांचे को सुदृढ़ करने और विभाग में नेतृत्व स्तर पर महानिदेशक की नियुक्ति की आवश्यकता भी रेखांकित की।क्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. धर्मेंद्र वर्मा और सौरभ कुमार गुप्ता, जो संघ के अपर महामंत्री हैं, ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.