diwali horizontal

आतंकवाद शमन के लिए 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ होगा : स्वामी प्रखर जी महाराज

0 235

लखनऊ : आतंकवाद के शमन और विश्व कल्याण के लिए गायत्री शक्ति पीठ (मणि वेदिकापीठ) पुष्कर, राजस्थान में अगले वर्ष 2026 मार्च माह में होने वाले 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरणात्मक महायज्ञ में सहयोग के लिए गुरुवार को एक बैठक हुई। निराला नगर स्थित डी ग्लोबल हॉल में स्वामी प्रखर जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। बैठक के मुख्य आयोजक अचार्य डॉ. सप्तर्षि मिश्र ने बताया नरेन्द्र शर्मा व ब्रह्म कुमार शुक्ला ने महायज्ञ में यजमान बनकर यज्ञ कराने का संकल्प लिया। वहीं अन्य लोगों ने इस पावन उद्देश्य को पूरा करने के लिए योगदान देने का वचन दिया

स्वामी प्रखर जी महाराज ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ मणि वेदिका पीठ पुष्कर धाम में 1400 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 43 दिवसीय 200 कुण्डीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से शुरू होगा जो 19 अप्रैल तक चलेगा। इस महायज्ञ में कुल 27 करोड़ गायत्री मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी और 200 यज्ञ कुंडों पर 200 भाग्यशाली ब्राह्मण यजमान भाग लेंगे। डालीगंज निराला नगर वार्ड के पूर्व सभासद तथा कार्यक्रम संयोजक मुकेश शुक्ला ने कहा कि इस एतिहासिक गायत्री महायज्ञ में लखनऊ भी अपनी भागीदारी निभाएगा जिसके लिए यह बैठक आयोजित की गई है। इस महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा सृजित होगी उसका लाभ ना केवल भारत को मिलेगा बल्कि सम्पूर्ण विश्व में धर्म विरुद्ध कार्य करने वालों का मन भी अवश्य परिवर्तित हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.