
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे 2 दोस्तों की मौत, दूसरी गाड़ी से टक्कर के बाद पोल से भिड़ी कार
LUCKNOW LIVE:Lucknow में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार की दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग हादसे की वजह मानी जा रही है। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।