diwali horizontal

हर घर नल जल योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

0 184

 

कन्नौज। हर घर नल जल योजना को लेकर ब्लॉक जलालाबाद की 35 ग्राम पंचायतों से आए 70 सामाजिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने आए सभी कर्मियों को तीन- तीन फॉर्म दिए गए। फार्म में दिए गए बिंदुओं के आधार पर लोगों से प्रश्न पूछा जाएगा। साथ ही उन्हें योजना को लेकर जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। जिससे लोग योजनाओं के प्रति सजग हो। साथ ही किसी भी तरह की खामी होने पर जिला जल नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करा सकें । प्रशिक्षण का कार्य एडीओ समाज कल्याण श्याम बरन वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक इंचार्ज रामनवमी सहानी , मास्टर ट्रेनर शिवम कुशवाहा , परियोजना प्रबंधक संजीव जयसवाल ने ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न कराया। इस दौरान हर घर नल जल योजना का प्रशिक्षण लेने आए लोगों को बैग पैड पेन लंच पैकेट वितरित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.