diwali horizontal

बीबीएयू के सावित्रीबाई फुले छात्रावास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने प्रकृति के प्रति समर्पण का दिया संदेश

0 85

बीबीएयू के सावित्रीबाई फुले छात्रावास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने प्रकृति के प्रति समर्पण का दिया संदेश

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास में मंगलवार, 16 जुलाई को ‘वृक्षारोपण पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के बागवानी एवं सौंदर्यीकरण अनुभाग के तत्वावधान में और कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावनात्मक पहल के तहत छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया। छात्राओं ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर उन्हें अपनी माताओं को समर्पित किया, जिससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रकृति के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ।कार्यक्रम में बागवानी एवं सौंदर्यीकरण अनुभाग की अध्यक्ष प्रो. दीपा एच. द्विवेदी के सहयोग से आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. नमिता जैसल और हार्टिकल्चर इंस्पेक्टर डॉ. समीर दीक्षित की उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित छात्राओं और शिक्षिकाओं को पौधों की प्रजातियों, उनके रखरखाव और पर्यावरणीय महत्त्व के बारे में जानकारी दी।इस वृक्षारोपण अभियान में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर कई प्रकार के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि छात्राओं में पर्यावरणीय चेतना को जागृत करना और प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित करना भी था।बागवानी अनुभाग की ओर से लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया गया, ताकि ये पौधे दीर्घकालिक रूप से विश्वविद्यालय परिसर के पर्यावरण में योगदान दे सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.