diwali horizontal

सामान किसकी अनुमति एवं आदेश के तहत क्रय किया गया:- हरदोई जिलाधिकारी

0 125

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज सीतापुर रोड पर महाराणा प्रताप डिग्री कालेज के पीछे स्थिति जिला चिकित्सालय भण्डार स्टोर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम ने जेम पोर्टल एवं ई-मेल टेण्डर से खरीदी गयी सभी चिकित्सालयोें में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों की सघन जांच की।
निरीक्षण के दौरान स्टोर इंचार्ज द्वारा खरीदी गयी सामग्री के सम्बन्ध मे पूर्ण जानकारी उपलब्ध न कराये जाने पर जिलाधिकारी ने कोषाधिकारी कंचन भारती, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा को निर्देश दिये कि अपनी टीम के साथ सभी चिकित्सालयों के उपयोग हेतु खरीदी गयी सभी सामग्री का मिलान कराये और जो सामान जेम पोर्टल से तथा जो सामान ई-टेडंर के माध्यम से खरीदा गया है

वह किसकी  अनुमति एवं आदेश के तहत क्रय किया गया है या नहीं और निरीक्षण अगर आज पूर्ण नहीं होगा तो उसकी प्रक्रिया कल तक अवश्य पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करें। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.