diwali horizontal

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

0 178

लखनऊ : विभूतिखंड इलाके के अयोध्या हाईवे से सटे एमजे लान के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद फौरन इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल के दावे कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 31 वर्षीय युवक ललित गोमतीनगर विस्तार के रोहिणी अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात करीब 11:00 बजे पॉलिटेक्निक चौराहे से वापस लौट रहा था

तभी अयोध्या हाईवे से सटे एमजे लान के पास अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान युवक घसीटता चला गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। दूसरी ओर आरोपी चालक उसे संभालने के बजाय मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने उसे संभाला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, दर्द से तड़प रहे ललित को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन के दावे कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.