diwali horizontal

यू पी सी सी अजय राय ICU में!

0 33

यू पी सी सी अजय राय ICU में!

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस बीच, पीएम मोदी ने शुक्रवार रात 11.54 बजे ‘X’ परे पोस्ट कर अजय राय के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा- ‘यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

इसके करीब 11 घंटे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘X’ पर ट्वीट किया। राहुल ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।’

इस बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने अजय राय की सेहत पर ताजा अपडेट दिया। कहा- उनकी तबीयत अब स्थिर है। सब ठीक है। उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।लखनऊ में कांग्रेस ने शुक्रवार को श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और डॉक्टरों का सम्मेलन किया। इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्राप करने गए थे। उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.