diwali horizontal

प्रदेश में टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा

0 225

लखनऊ : कोविड महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए देश में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसी क्रम में प्रदेश में पहले दिन 31,700 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। प्रदेश में टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 317 केंद्र पर सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगेंगे। इसमें डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश को तीन दिन में अब तक 10.75 लाख वैक्सीन मिल चुकी है। अभी 25 हजार वैक्सीन और मिली है। अभी तक कोवीशील्ड की 10.55 लाख डोज और कोवैक्सिन की 20 हजार डोज मिली हैं। टीकाकरण में प्रदेश में आम व खास का कोई मतलब नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.